Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, सफेद चादर से ढकी चोटियां

December 13, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। धाम में लगभग चार-पांच इंच नई बर्फ जमी हुई है। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के भी कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें-  हरबंस कपूर की द्वितीय पुण्यतिथि पर नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ का आयोजन, मंत्री गणेश जो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बर्फबारी का अलर्ट 

वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए सीएम धामी

हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी 

यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में करीब एक घंटे तक बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल में सीजन का पहला हिमपात हुआ। औली में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। औली का तापमान अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम माइनस दो है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस चार पहुंच गया है। केदारनाथ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह के समय तापमान मानइस सात से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। साथ ही रात को अत्यधिक पाला गिरने से पाइपों व टंकियों में पानी जम रहा है।

94239

You may also like