गुलमर्ग बॉर्डर पर लापता सैनिक राजेन्द्र सिंह के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना

January 14, 2020 | samvaad365

देहरादून: एक सप्ताह से अधिक समय से भारत पाक बॉर्डर गुलमर्ग में बर्फीले इलाके में लापता इलेवन गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेन्द्र सिंह के परिजनों से आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना उनके अम्बिवाला स्थित निवास जा कर मिले तथा परिवार को ढांढस बंधाया व राजेन्द्र सिंह की कुशलता की कामना की। धस्माना ने लापता सैनिक के पिता चमोली के आदिबद्री निवासी रत्न सिंह नेगी व उनके लापता बेटे की यूनिट के लोगों से विस्तार से बात की। इलेवन गढ़वाल के उनके साथियों ने बताया कि घटना वाली रात राजेन्द्र सिंह जो कि पोस्ट इंचार्ज भी था अपनी पोस्ट में तैनाती की जांच कर रहे थे तभी अचानक वे फिसल गई और गहरी खाई की तरफ गिर गए। उन्होंने कहा कि उनकी तभी से तलाश जारी है , उन्होंने बताया कि वहां हालात काफी कठिन हैं और सारा इलाका बर्फ से ढका रहता है और बर्फीले तूफान आते रहते हैं। धस्माना ने परिवार के लोगों से कहा कि पूरे उत्तराखंड व देश के लोगों की दुआ सैनिक राजेन्द्र सिंह के साथ है और उनके कुशलसेम की कामना करते हैं। धस्माना के साथ क्षेत्र के कांग्रेस नेता वीरेंद्र बिष्ट व महेश जोशी उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून से रवाना हुई मां धारी देवी की डोली यात्रा… 21 दिनों तक करेगी भ्रमण

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी: फिर बदला मौसम का मिजाज… देर शाम को बारिश ने बढ़ाई ठंड

संवाद365

45524

You may also like