नई दिल्ली: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से सरोज की तबीयत खराब थी जिसके चलते उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। सरोज 71 साल की थी। वहीं इलाज के दौरान का कोविड-19 टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अब सरोज खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में होगा। सरोज का इस तरह अचानक चले जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। वहीं फिल्म जगत सरोज के आकस्मिक निधन से शोक में डूबा हुआ है। सरोज ने चार दशक के लंबे करियर में 2,000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। उन्हें अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी की कला के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने की घोषणा, दिवंगत लोकगायक जीत सिंह नेगी के नाम पर होगा संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह का नाम
संवाद365/काजल