टिहरी में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर मौत, आठ घायल

March 31, 2024 | samvaad365

उत्तराखंड के टिहरी में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- LOK SABHA ELECTION : सीएम धामी ने कृषि मंडी परिसर में रैली को संबोधित किया, कांग्रेस पर साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए।

97483

You may also like