सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

September 16, 2023 | samvaad365

39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू कर दी है। इसमें चयन के लिए आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।विवि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोचिंग के लिए अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा

मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मार्ट कक्षाएं होंगी। छात्राओं को कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

91855

You may also like