शिव सेना मुख्यालय पर लगाया गया पाँचवा निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प, बड़ी संख्या में वैक्सीन लगाने पहुंचे लोग

October 27, 2021 | samvaad365

26 अक्टूबर को कोविड19 वैक्सिनेशन की डोज़ का पाँचवा निशुल्क कैम्प शिव सेना मुख्यालय पर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गोविंद गढ़, श्री राम पुरम, विजय पार्क लोगो ने वैक्सीन लगवाई । शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता के नेत्वत में कैम्प लगाया गया। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने भी अपनी कोविड की दूसरी डोज़ लगवाई। उन्होंने बताया कि शिव सेना मुख्यालय पर जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहते है। डॉक्टर सुरीला पवाँर के नेतत्व में टीकाकरण हुआ, आशा नेत्री आरती, पूजा, सुनीता आदि रही। इस अवसर पर जितेंद्र निर्वाल, रोहित बेदी , सूरज सोनकर, राम अवतार गुप्ता, संजय अरोरा, निधि बजाज ,विकास मल्होत्रा, जशन चंडोक आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-नैनीताल : कॉर्बेट के बिजरानी जोन में महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

68357

You may also like