Harela Festival 2023: उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश

July 13, 2023 | samvaad365
harela

हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- ROORKEE: सीएम धामी ने ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिससे संशोधन करते हुए हरेला पर्व के लिए 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

89977

You may also like