उतराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद की बेटी कंचन डिमरी का आई ए एस में चयन

May 24, 2023 | samvaad365

रुद्रप्रयाग  – पहाड़ की बेटियां हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं चाहिए खेल हो या फिर सेना हो हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है। लेकिन जब सफलता सामान्य परिवार के बच्चे अपने संकल्प शक्ति से प्राप्त करते है तो उससे क्षेत्र गौरवान्वित होता है संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा में उतराखंड राज्य के जनपद रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक केभरदार की बेटी कंचन डिमरी का आईएएस में चयन हो गया है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर छा गई है। कंचन बहुत ही सामान्य परिवार में पली बढ़ी और उन्होंने स्वयं के संसाधनों से इस सफलता को हासिल किया है।

रुद्रप्रयाग जनपद की कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के आईएएस में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब हुयी है। उतराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रति निधियों एवम जन प्रतिनिधियों ने कंचन डिमरी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

88641

You may also like