प्रसिद्ध अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत

May 24, 2023 | samvaad365

मुंबई – ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। वह 32 वर्ष की थीं। उनका जो चंडीगढ़ में परिवार है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहे हैं। वैभवी का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा।

साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार में वैभवी का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ। जेडी मजेठिया ने अपने पोस्ट में लिखा, “जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई बनाम साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जानी जाती हैं, का निधन हो गया। वह उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजन कल (बुधवार) सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को मुंबई लाएंगे। वैभवी की आत्मा को शांति मिले।”

88638

You may also like