सीएम धामी जल्द करेंगे दायित्वों का बंटवारा, इनको मिल सकती है जिम्मेदारी

October 23, 2023 | samvaad365

दिवाली तक कई भाजपाइयों की किस्मत चमक सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द दायित्वों की एक और सूची पर मुहर लगाएंगे। महेंद्र भट्ट ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने नवरात्र तक दायित्व देने की बात कही थी। दायित्वों की पहली सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा, पहले चरण में दायित्वों की चार सूची जारी होंगे। तीन और सूची जारी होनी हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी पत्नी डिम्पल यादव संग उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दायित्वों की पहली सूची जारी होने के बाद संगठन और सरकार पर पार्टी नेताओं का जबर्दस्त दबाव है। कई नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता केंद्रीय नेताओं से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष को भी लगातार सिफारिशें प्राप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें-  MAHA NAVAMI 2023: सीएम धामी ने विधि-विधान से किया कन्या-पूजन, नन्हीं बच्चियों के धोए पैर; लिया आशिर्वाद

30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को मिल सकते दायित्व

धामी सरकार आने वाले दिनों में 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात दे सकती है। माना जा रहा कि इसके लिए संगठन और सरकार के बीच चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संकेत दिए कि पहले चरण के लिए तैयार चारों सूचियों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-  तुंगनाथ की यात्रा ने नया बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख पार

पूर्व विधायकों को भी मिलेगा दायित्व का तोहफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए कि दायित्व की सौगात पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व विधायकों को भी दी जा सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से दायित्वों का आवंटन होगा। पार्टी युवा, महिला, एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग से जुड़े नेताओं को दायित्वों में प्राथमिकता देगी।

92884

You may also like