Dussehra 2023: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दशहरा पर उत्तराखंड वासियों को बधाई

October 24, 2023 | samvaad365

आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बधाई दी। सीएम और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी पत्नी डिम्पल यादव संग उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

राज्यपाल ने दिया भाईचारे का संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- तुंगनाथ की यात्रा ने नया बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख पार

सीएम धामी ने दिया अहंकार मुक्त होने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

92896

You may also like