स्मार्ट सिटी के कार्यों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

June 5, 2023 | samvaad365

देहरादून में स्मार्ट सिटी का उद्घाटन 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया था। तब से अब तक स्मार्ट सिटी के कार्य को 6 साल का समय हो गया है किंतु अभी तक शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़के बीखरी हुई है। जो की आम जन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शहर में सीवर लाइन के लिए खुदी हुई सड़कों की वजह से आम जन आक्रोषित भी नजर आ रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग के साथ आज कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ने देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए खूब बवाल काटा, साथ ही अपनी मांगों को लेकर कार्यालय में ज्ञापन भी सौपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और सड़को की जो बदहाल स्थिति इस वक्त देहरादून में देखने को मिल रही है उसको होते हुए जिला प्रशासन और सरकार तुरंत इसका समाधान करे।

89034

You may also like