यूपी के गाजीपुर में त्रिवेंद्र रावत ने जनता से साधा सीधा संवाद, अखिलेश-केजरीवाल को लिया आड़े हाथ

June 8, 2023 | samvaad365
TRIVENDRA

गाजीपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते कुछ दिनों से यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत यूपी के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उत्तर प्रदेश की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट अंसारियों का गढ़ मानी जाती है। मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट बलिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का यहां का दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने विकास के अनगिनत काम किए हैं। टीएसआर ने इस दौरान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्होंने मोदी सरकार ने चारों ओर विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए लाभदायक है। जीएसटी आने से इंस्पेक्टर राज खात्म हो गया है। अब व्यापारी खुश और खुशहाल हैं। त्रिवेद्र सिंह रावत ने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान कर रहे हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता को बता रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा भी किया है। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत अखिलेश यादव की लोक जागरण यात्रा पर चुटकी लेने से नहीं चूके। अपने चिरपरिचित अंदाज में त्रिवेंद्र ने कहा कि आज सपा सांस भी नहीं लेपा रही है। सपा का दम घुट रहा है। सपा समाप्ति की ओर बढ़ रही है। त्रिवेंद्र ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को 6 फीसदी ज्यादा वोट मिले। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी चुटकी ली।

89131

You may also like