कांग्रेस को छोड़कर विजयपाल सजवान और मालचंद आज बीजेपी में शामिल

March 16, 2024 | samvaad365

देहरादून। लोकसभा चुनाव सर पर हैं और उत्तराखंड में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में कांग्रेस के लिए अपने नेताओं को थामे रखना भारी पड़ रहा है। बीते रोज कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले  गंगोत्री से कांग्रेस विधायक रह चुके विजयपाल सजवान और पुरोला से विधायक रह चुके मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले  गंगोत्री से कांग्रेस विधायक रह चुके विजयपाल सजवान और पुरोला से विधायक रह चुके मालचंद ने अपने 115 समर्थकों के साथ ही भाजपा की सदस्यता ली। देहरादून भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहे।

97129

You may also like