गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने चीन में कांस्य पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन

August 5, 2023 | samvaad365
mansi negi

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय मौन धरना, सरकार 11 महीने बाद भी नहीं बता पाई वीआईपी का नाम

मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- गौरीकुंड में भूस्खलन से लापता 17 लोगों की खोजबीन जारी, खराब मौसम के कारण रद्द हुआ सीएम धामी का दौरा

गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं मानसी
गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें- आज ही हटी थी जम्मू कश्मीर से धारा 370, चार साल में कितनी बदली तस्वीर, पढ़ें

90642

You may also like