अल्मोड़ा पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, भारत माता की जय के लगे नारे

August 14, 2023 | samvaad365

आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने आज तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने तिरंगा बाईक रैली को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाईक रैली नगर के मॉल रोड शिखर तिराहे से होकर लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड बेस तिराहा करबला होते हुए रघुनाथ सिटी मॉल पर सम्पन्न हुई।

बाईक रैली के दौरान अल्मोड़ा पुलिस के जवानों ने जोश और देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता के जयकारे के नारे लगाकर शहर को गुंजायमान किया, तिरंगा बाईक रैली के दौरान जनमानस को अपने घरों/प्रतिष्ठानों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक फहराने और देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

90905

You may also like