Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंड करेगी परेशान

February 18, 2024 | samvaad365

फरवरी माह में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ  पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच गया है। जिसकी वजह से 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। वहीं ठंड में भी  एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव से उत्तरी पहाड़ियों पर हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में आखिरी बार बर्फबारी हुई थी।

यह भी पढ़ें- भोजपत्र पर लिखे गए प्राचीन ग्रंथ, अब यह बना महिलाओं के आय का जरिया

फिर से होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों की मानें तो हिमपात के पहले दौर की तरह ही इस बार भी उत्तराखंड के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकता है। हालांकि कश्मीर, हिमाचल में अधिक प्रभावी असर दिखेगा। जहां दो से तीन दिन हिमपात के हो सकते हैं। उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

मौसम में बदलाव के साथ होगी जबरदस्त ठंड

मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। जिससे जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है।

96423

You may also like