रुड़की में पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का सामान जलकर खाक

February 18, 2024 | samvaad365

रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है।

यह भी पढ़ें- भोजपत्र पर लिखे गए प्राचीन ग्रंथ, अब यह बना महिलाओं के आय का जरिया

गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

96419

You may also like