मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

March 26, 2023 | samvaad365

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को उनके सिद्ध विहार, लोअर नत्थनपुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की  ।  स्व0 बलवंत सिंह 1962 के भारत-चीन युद्ध में 06 माह युद्ध बंदी रहे थे। समाजसेवी रहे श्री बलवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्जुन सिंह बिष्ट के पिता हैं।

यहा भी पढ़े – प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट :मुख्यमंत्री

86739

You may also like