फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देहरादून के तन्मय ने निभाया अहम किरदार

March 19, 2022 | samvaad365

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहनी ने अहम किरदार निभाया है। तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित भी किया था। बता दे की तन्मय लोहनी की माता मूलरूप से हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली है। तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है। उन्होंने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा इसके लिए वो खूब मेहनत भी करते हैं। उनकी मेहनत भी रंग लाई और द कश्मीर फाइल्स में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी के गगन त्रिपाठी ने की प्लांट ऑर्बिट की स्थापना, साल भर की कमाई लाखों में

 

73374

You may also like