राष्ट्रीय फलक पर बढ़ती जा रही मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता, #Destination Uttarakhand टॉप ट्रेंड पर

November 10, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन देश भर में सोशल मीडिया पर “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” #Destination Uttarakhand टॉप ट्रेंड पर रहा। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रीय फलक पर तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट परिणाम है। खास बात यह है कि आज 9 नवंबर के हुए इस टॉप ट्रेंड में देश भर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और दिग्गज हस्तियां शामिल रही। “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” शब्द के पीछे मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट मंतव्य है कि देश दुनिया में उत्तराखंड को निवेश हेतु नई डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें- DEHRADUN : आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड का हुआ आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल

मुख्यमंत्री धामी के डेस्टिनेशन उत्तराखंड मिशन के तहत अब तक सवा लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर करार हो चुका है। जबकि आगामी 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3 लाख करोड़ के पास पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण मे राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई

मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की देश दुनिया में एक नई छवि बनकर उभर रही है। सोशल मीडिया की सबसे प्रचलित साइट एक्स यानी ट्विटर पर देश भर में टॉप ट्रेंड में रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इन्वेस्टर समिट से पहले सोशल मीडिया पर डेस्टिनेशन उत्तराखंड का यह ट्रेंड प्रदेश में निवेश की अन्य संभावनाओं को भी बल देगा।

93318

You may also like