उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने किया लोकार्पण

September 23, 2023 | samvaad365

रामनगर।  खाद्य मंत्री रेखा आर्य आज रामनगर दौरे पर रही। इस दौरान वह आमडंडा स्थित राजकीय खाद्य भंडार के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का लोकार्पण किया। इससे पहले राशन डीलरों और विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर मंत्री ने मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- आपदा पीड़ित गन्ना किसानों के समर्थन में हरीश रावत; सीएम आवास किया कूच

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि यह गोदाम उत्तराखंड का पहला फ्लो स्पैन गोदाम है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। उत्तराखंड में अभी इस प्रकार के और गोदामों का भी लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गोदाम कुमाऊं और गढ़वाल के राशन डीलरों को विभागीय खाद्यान्न का वितरण करेगा। इस गोदाम का निर्माण 40 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इसी बीच उन्होंने लोगों को विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

रेखा आर्या ने कहा कि विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं का जनता लाभ ले, क्योंकि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार लगातार प्रयासरत है। फ्लो स्पैन गोदाम पूरी तरह इम्पोर्टेड स्टील से बना हुआ है। साथ ही यह पोर्टेबल होने की वजह से इसको कही भी शिफ्ट किया जा सकेगा।

92055

You may also like