कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, शव बरामद

July 30, 2023 | samvaad365

देर रात 02:45 पर आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून ने SDRF को सूचित किया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि एक पिकअप वाहन (HP 63A 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ था। उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था। SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति सुधीर जिस कि उम्र 24 वर्ष है वह भगत सिंह का पुत्र है और ग्याहा, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

90464

You may also like