नैनीताल में प्रकृति का कहर, भूस्खलन से पलक झपकते ही जमींदोज हुआ दो मंजिला मकान

September 24, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बारिश के साथ ही लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। इस बीच नैनीताल से एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में भूस्खलन से दो मंजिला भवन पलभर में जमींदोज हो गया। इस भवन की चपेट में आने से दो अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन के बाद 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आसपास के घरों को खाली करा दिया है। मौके पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार

30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार ढही 

बता दें कि शनिवार तड़के तीन बजे मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हो रहा था। इसी दौरान 30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरते ही भूस्खलन तेज होने लगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद क्षेत्र में स्थित रास्ते व घरों में दरारें उभरने लगी तो लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया।

92081

You may also like