आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत या होगा बुरा हाल, पढ़ें

March 26, 2024 | samvaad365

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय होता दिख रहा है। इस कारण बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। उच्च हिमालयी जोन में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इससे मैदानी इलाके के मौसम में बदलाव की संभावना है। बढ़ती गर्मी पर कुछ लगाम लगेगी।

यह भी पढ़ें-  चिपको आंदोलन 51 वीं वर्षगांठ : देश में वनों के संरक्षण के लिए फिर इसकी जरूरत

प्रदेश में मंगलवार को तपती- जलती गर्मी के बाद बुधवार से राहत की उम्मीद है। 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 28 मार्च को उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों को छोड़कर सभी जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि 29 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

97344

You may also like