उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।
यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND ASSEMBLY SESSION: वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट, पढ़ें क्या है खास
आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।
भर्ती परिक्षाओं की तिथि
भर्ती का नाम प्रस्तावित परीक्षा तिथि
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 26 नवंबर 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा 31 दिसंबर 2023
इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती 21 जनवरी 2024
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती 11 फरवरी 2024
व्यायाम प्रशिक्षक 25 फरवरी 2024
सहायक अध्यापक(एलटी) स्नातक भर्ती 10 मार्च 2024