लंबे बालों के लिए रेनू का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ, बालों की लम्बाई 8 फीट 7 इंच

August 3, 2023 | samvaad365

महिलाओं को हमेशा लंबे और काले बालों का बहुत अधिक शौक रहता है। महिलाओं के बाल सुंदरता में चार चांद लगाते है। बेरीनाग के रीठा गांव निवासी 36 वर्षीय रेनू धारियाल को बालों के प्रति ऐसा शौक रहा की उनके बाल उनकी लम्बाई से अधिक लम्बे हो गये हैं। रेनू के लंबे बालों को रखने का शौक बचपन से ही था।

वर्ष 2015 से रेनू में अपने बालों को लेकर ऐसा जुनून सवार हुआ की आज उसके बालों के सामने उसकी खुद की लंबाई कम हो गयी है। आज रेनू धारियाल की बालों की लम्बाई 8 फीट 7 इंच है। इसके लिए रेनू का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। इससे पूर्व भी रेनू कई रिकार्ड अपने नाम कर चुकी है। रेनू बताती है की वह जल्दी ही लिम्का और गिनिज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लेगी। वह बालों में आज भी कोई केमिकल या शैंपू तक प्रयोग नही करती है। रेनू अपने यूटूब चैनलों के माध्यम से महिलाओं को लम्बे बालों को रखने की समय समय पर जानकारी देती रहती है।

90585

You may also like