शिव के प्रिय मास सावन की शिवरात्रि आज, शिवालयों में जलाभिषेक को लगा भक्‍तों का तांता

July 15, 2023 | samvaad365
jalabhishek

शिव का प्रिय मास सावन की शिवरात्रि आज शनिवार को मनाई जा रही है। इसके लिए मंदिरों में पूजा, रुद्री पाठ किए जा रहे हैं। तड़के से शिवालयों में भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय है। देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश सहित पूरे राज्‍य में भोले की अपार भक्ति दिखाई दे रही है। वहीं कांवड़ के जलाभिषेक के लिए भी अलग से मंदिरों में व्यवस्था बनाई गई है।

यह भी पढ़ें- मालन पुल टूटने से नदी में बहे युवक का शव बरामद, दो लोग अभी भी लापता

कांवड़ियों का आंकड़ा चार करोड़ पार

सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार में वहीं हरिद्वार में गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा चार करोड़ पार कर गया है। शुक्रवार शाम तक यह संख्या तीन करोड़ 97 लाख से अधिक थी। इसके बाद भी कांवड़ तीर्थयात्रियों के आने और जाने का क्रम पूरी रात बना रहा। आज शनिवार को शिवरात्रि पर भी यह क्रम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- मालन पुल टूटने पर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया निरिक्षण, आपदा सचिव पर भड़कीं

कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में कतार

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंच रहे हैं।शास्त्रों के अनुसार भले ही जलाभिषेक का समय शाम से हो, लेकिन सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक में में वालों की भीड़ लग गई है। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही कतार लगी हुई है। कांवड़ यात्री रात से ही जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि जलाभिषेक का पुण्य काल रविवार सुबह तक है। महादेव के जलाभिषेक के बीच चारों तरफ हर हर महादेव का जयघोष हो रहा है। बताते दें कि शनिवार को शाम से लेकर रविवार पूरे दिन जलाभिषेक का मुहूर्त है।

यह भी पढ़ें-IAF AGNIVEER : एयरफोर्स अग्निवीर 3500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

रुड़की सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में लंबी लाइन लगी हुई है। इसके अलावा अन्य शिवाललों में भी शिव भक्त सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं रुड़की के सालियर की बड़ी कांवड़ शनिवार को रुड़की शहर से होकर गुजरेगी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ड्रोन के जरिए रामपुर गांव से लेकर शहर तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस की ओर से यहां पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि 2015 में यहां जमकर बवाल हुआ था। वहीं देहरादून के सहसपुर में शुक्रवार रात हुई घटना के बाद से पुलिस प्रशासन और भी ज्यादा अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- CHANDRAYAAN-3: भारत का तीसरा मून मिशन शुरू, चंद्रयान 3 हुआ लॉन्च

बढ़ रहा कांवड़ियों का रेला, जाम के झाम से लोग परेशान 

श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को शुक्रवार पूरी रात हाईवे से कांवड़ तीर्थयात्रियों का रेला गुजरता रहा। श्रावण मास में अपने-अपने स्थानों पर स्थित शिवालयों में महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को गंगाजल लेने बड़ी संख्या में कांवड़ तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचते हैं। वापसी के क्रम में यह सभी आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने अपने स्थानों की ओर लौट रहे हैं। उधर, रुड़की में राजमार्ग से लेकर बाईपास तक कांवड़ियों का रेला लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से जाम लगा हुआ है। रुड़की शहर में पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पुलिस प्रशासन लोगों को सलाह दे रहा है कि अनावश्यक रूप से बाईपास व हाईवे की तरफ न जाएं। शाम तक ही राजमार्ग और हाईवे से भीड़ जुटने की उम्मीद है।

90004

You may also like