Pauri: स्कूल जा रही मासूम पर झपटे आवारा कुत्ते, बच्ची को किया गंभीर घायल

July 31, 2023 | samvaad365
stray dogs

पौड़ी। पौड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के नए बस अड्डे के पास  20 से 25 आवारा कुत्ते कभी भी किसी पर भी झपट पड़ते हैं। दो बकरियों को मारने के बाद आज आवारा कुत्तों ने स्कूल जा रही 5 साल की बच्ची हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आक्रोश जताया है।

यह भी पढ़ें- SAWAN SOMWAR: केदारनाथ धाम में भक्तों का रेला, जलाभिषेक को उमड़ी भारी भीड़

बता दें कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्ते किसी न किसी पर लगातार हमला कर रहे हैं।  कुछ दिन पहले ही इन आवारा कुत्तों के झुंड ने दो बकरियों को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद नगर पालिका में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आज सुबह स्कूल जा रही 5 वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद आवारा कुत्ते वहां से भाग गए, लेकिन इस दौरान आवारा कुत्तों ने बालिका को बुरी तरह से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER: आज भी बरसेंगे बदरा, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

वहीं अब स्थानीय लोगों का नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ जन प्रतिनिधियों ने भी नगर पालिका की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आधी रात बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश, पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर

90485

You may also like