सचिवालय संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, 14 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

July 31, 2023 | samvaad365
election

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव के लिए मतदान सुबह 10.30 बजे से जारी है। देहरादून सचिवालय के मीडिया सेंटर परिसर में मतदान प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान 1057 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव प्रत्याशी कमल कुमार, राकेश चंद्र जोशी, विमल जोशी और अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक जोशी, प्रदीप पपनै व सुनील कुमार लखेड़ा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- PAURI: स्कूल जा रही मासूम पर झपटे आवारा कुत्ते, बच्ची को किया गंभीर घायल

बता देंं कि सभी की नजरें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर बनी हुई है। सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पिछले तीन बार से लगातार सचिवालय संघ के अध्यक्ष के तौर पर दीपक जोशी चुनाव जीतकर पद पर कब्जा जमाए हुए हैं और फिर चौथी बार वे अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका सीधा मुकाबला प्रदीप पपने और वर्तमान में उपाध्यक्ष जो अध्यक्ष पद पर लड़ रहे हैं सुनील कुमार लखेड़ा से भी है। महासचिव पद पर राकेश चंद्र जोशी विमल जोशी और कमल कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि इसके अलावा भी संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष संप्रेक्षक जैसे विभिन्न पदों पर भी मतदान किया जा रहा है। चुनाव को लेकर मौजूदा अध्यक्ष और लगातार चौथी बार अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले दीपक जोशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सचिवालय के कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में अच्छी तरह से हिस्सा लेंगे और सचिवालय संघ ने अब तक जो काम किए हैं उस पर भी अपने मतदान के जरिए मुहर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- SAWAN SOMWAR: केदारनाथ धाम में भक्तों का रेला, जलाभिषेक को उमड़ी भारी भीड़

90488

You may also like