बागेश्वर में हुआ नये पुलिस कप्तान का स्वागत,अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिशा निर्देश दिए

July 22, 2023 | samvaad365

जनपद बागेश्वर में हुआ नये पुलिस कप्तान का आगमन। जनपद बागेश्वर के नवागत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे (IPS) ने किया पदभार ग्रहण। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश।

जनपद मे नवागत पुलिस अधीक्षक को पुलिस कार्यालय में गार्द से सलामी दी गयी। तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण कर पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन और समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय के साथ गोष्ठी की गयी। एवं जिले के पत्रकारों संग प्रेस वार्ता पुलिस कार्यालय में की गईं। सर्वप्रथम उन्होंने जनपद की भौगोलिक स्थिति और जनपद के पुलिस क्षेत्र थाना/चौकियों और राजस्व क्षेत्र के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।

समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में घटित होने वाले अपराध विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और गम्भीरता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को वर्तमान में समाज में बढ़ते नशे स्मैक, चरस, अवैध शराब के प्रचलन को रोकने के दृष्टिगत एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत नशा तस्करों पर अधिक से अधिक प्रभावी और वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

90218

You may also like