दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री धाम में हुई तेज बारिश

October 25, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में आज बुधवार को दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली।  यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, बड़कोट तहसील में आंधी-तूफान आया। यमुनोत्री धाम के पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि धाम में पहले आंधी-तूफान आया उसके बाद तेज बारिश। बारिश के चलते श्रद्धालु जगह-जगह रुके हुए हैं।

27 अक्तूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्तूबर तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

92942

You may also like