भारी बारिश से उफान पर शारदा, रेड अलर्ट जारी, बैराज पर रोके गए वाहन

August 6, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग दहशत में हैं। कुमाऊं मंडल के टनकपुर बनबसा में शारदा नदी के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज पर वाहनों को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- रामनगर में बारिश का कहर, यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही

बनबसा में शारदा का जल स्तर 103149 क्यूसेक पहुंचा। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग  पागलनाला, टंगणी, हेलंग,मारवाडी पुल के समीप अवरूद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कल्याणी हरेती के पास मार्ग बाधित है।

यह भी पढ़ें- टिहरी में बारिश का तांडव, ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

90665

You may also like