बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए

July 12, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर के दी है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1282002456063295490?s=20

 

जानकारी के अनुसार पहले अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’ उन्होंने यह भी लिखा , ‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’

https://twitter.com/juniorbachchan/status/1282018653215395840?s=20

इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,176 हो गई

सवांद365 /कोमल राजपूत

51800

You may also like