मुंबई उत्तराखंड सेल द्वारा खिचड़ी महोत्सव का आयोजन, तमाम भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

January 15, 2023 | samvaad365

मुंबई उत्तराखंड सेल द्वारा दादर पूर्व ,मुंबई भाजपा मुख्यालय में खिचड़ी महोत्सव का कार्यक्रम मकर सक्रांति के निमित्त आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरजीत मिश्रा प्रभारी उत्तराखंड सेल व उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा , प्रतीक करपे सचिव मुंबई भाजपा, रवी मोहन अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड, राजेश्वर उनियाल साहित्यकार कवि , वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी सुशीला कानपुडे ने भारी संख्या में उपस्थित उत्तराखंडी भाजपा कार्यकर्ताओं को खिचड़ी की शुभकामनाएं दी ।

खिचड़ी महोत्सव का कार्यक्रम उत्तराखंड सेल हर साल 14 जनवरी को आयोजित करता है ।
कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र सिंह गोसाई अध्यक्ष मुंबई उत्तराखंड सेल भाजपा व मुंबई उत्तराखंड सेल की कार्यकारिणी द्वारा किया गया ।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : पटवारी पेपर लीक के बाद आयोग ने एसटीएफ से मांगी दो और भर्तियों की जानकारी

84843

You may also like