भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, पेट को छूकर निकली गोली

June 28, 2023 | samvaad365

दलितों के हक में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। बताया गया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर अचानक फायरिंग कर दी।

हमले में चंद्रशेखर आजाद को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए जिला कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ काफिले में शामिल होकर अपने घर की ओर जा रहे थे।

घटना के बारे में जानकारी देते एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल, चंद्रशेखर ठीक हैं और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा की नंबर प्लेट वाली गाड़ी से हमलावर आए थे। हमले की सूचना चंद्रशेखर की पार्टी ने ट्वीट के जरिए दी। लिखा कि देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। पार्टी ने कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा की माग करते हैं।

89602

You may also like