Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2.35 बजे होगा लॉन्च

July 14, 2023 | samvaad365
chandrayan

भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ आज लॉन्च हो रहा है। चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा। चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें- टिहरी में दो कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा, एक की मौत

 

धरती से आने वाले रेडिएशन्स की करेगा स्टडी

इस मिशन से भारत अपनी स्पेस पावर दुनिया को दिखाना चाहता है। अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RAINFALL ALERT: इन जिलों में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

615 करोड़ रुपए का है  चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, जबकि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष की कॉस्ट 700 करोड़ रुपए थी। यानी चंद्रयान-3 इस मूवी की कॉस्ट से करीब 85 करोड़ रुपए सस्ता है। इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

यह भी पढ़ें- HARELA FESTIVAL 2023: उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश

ऑनलाइन और टीवी पर लाइव देख सकेंगे लॉन्चिंग
ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। जो लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। अब रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है।

89988

You may also like