Mizoram Bridge Collapse: मिजोरम में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 17 लोगों की मौत

August 23, 2023 | samvaad365

मिजोरम के सैरांग में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  यहां साइरांग के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया, इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह घटना आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास हुई, जब साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। अभी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि घटना के समय कथित तौर पर 35-40 से अधिक लोग साइट पर मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें- KEDARNATH: घोड़े-खच्चरों से होने वाली गंदग बनी बड़ी चुनौती, सॉलिड वेस्ट निस्तारण का होगा अध्ययन

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए हर मृतक के परिजन को पीएमएमआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- छह सितंबर से हो सकता है विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में होगा फौसला

उधर, मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। अभी तक कम से कम 15 श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’।

यह भी पढ़ें- CHANDRAYAAN-3: सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में की गई गंगा आरती

91159

You may also like