Bageshwar By Poll Result: मतगणना जारी मतगणना जारी, पढ़ें किसने बनाई बढ़त

September 8, 2023 | samvaad365

बागेश्वर उपचुनाव के मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। बागेश्वर उपचुनाव की  मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। बीडी पांडे कैंपस परिसर पर मतगणना केंद्र बनाया गया है।  14 चरणों में मतगणना होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। उपचुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं।

यह भी पढे़ं-  इंस्टाग्राम पर वायरल होना पड़ा युवती को महंगा; मुकदमा दर्ज, पढ़ें

बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीधे मुकाबले में रहे भाजपा की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा।

तीसरे चरण की मतगणना जारी
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में दो चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 12 चरणों की मतगणना बाकी है। दो चरणों में हुई मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तीसरे चरण की मतगणना शुरू हो गई है।

यह भी पढे़ं- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक

दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़
बीजेपी       पार्वती दास          4359
कांग्रेस       बसंत कुमार         4554
यूकेडी         अर्जुन देव          106
एसपी          भगवत प्रसाद        72
यूपीपी         भागवत कोहली       28
नोटा                                     155

कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195  की बढ़त

पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोटों से आगे हैं।
बीजेपी       पार्वती दास          2191
कांग्रेस       बसंत कुमार         2945
यूकेडी         अर्जुन देव           52
एसपी          भगवत प्रसाद        27
यूपीपी         भागवत कोहली    10

पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्यशी आगे

बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे रहीं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास

शुरुआत में पोस्टल मतों की हुई गिनती
कुल मतदाता 118264
महिला मतदाता 58188
पुरुष मतदाता 60076
मतदान कुल 65570
महिला 37170
पुरुष 28400
कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27

91610

You may also like