बलिया: पार्लर और सैलून पर पड़ी लॉकडाउन की मार… घर-घर जाकर नाइ काम करने को मजबूर

May 20, 2020 | samvaad365

बलिया: पूरे देश मे कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में सैलून और ब्यूटी पार्लर पर लगातार बढ़ रहे पाबंदी से सैलून कर्मचारी भुखमरी की कगार पर है। उत्तर प्रदेश के बलिया में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जहां नाइ घर घर जाकर अपनी जीविका चलाने को मजबूर हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर वालों का कहना है कि बाकी दुकानों की तरह उन्हें भी दुकान खोलने की इजाजत दी जाए। वह सरकारी मनको का पूरा ख्याल रखेंगे।

आपको बता दें जिन सैलून में बड़ी बड़ी लाइने लगती थी, लॉकडाउन की वजह से अब वह घर घर जाकर लोगों की हजामत, हेयर कटिंग करने को मज़बूर है। नाइ की मानें तो लोग उन्हें अपने घर बुलाते हैं और वह सारा सामान देते है और अपना हेयर कट करवाते है। जिसके बदले 50 -100 रुपये मिल जाते हैं। जिससे जीविका चल रही है। खूबसूरती के बदलते दौर में ब्यूटी पार्लर भी बंदी की मार झेल रहा है। पार्लर कि मालकिन की माने तो उनका दुकान का किराया तक नहीं निकल पा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: कोरोना को खत्म करने के लिए हवन का आयोजन… हवन में किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

संवाद365/सागर गुप्ता

49935

You may also like