स्विट्जरलैंड में मनाई गई पहाड़ी बग्वाल, उत्तराखंड प्रवासियों ने स्विट्ज़रलेंड में उठाया पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त

October 24, 2021 | samvaad365

स्विट्जरलैंड: 23 अक्टूबर को स्विट्ज़रलेंड के बर्न शहर में मनाई गयी पहाड़ी बग्वाल. पहाड़ी व्यंजनों के साथ साथ अनेको प्रकार के पहाड़ी संस्कृति और रीति रिवाजों को मूल रख कर पहाड़ी बग्वालमनाई गयी.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सचिदानंद सेमवाल इस प्रोग्राम के मुख्य आयोजक थे.. उन्होंने बताया की हमने यह पहल अपनी लोक संस्कृति और खान पान को विश्व में प्रचलित करने के लिए और अपनी नई पीढ़ी तक पौराणिक चीजों को ले जाने के उद्देश्य से की.. जिसमें  सभी लोग हमारा साथ दे रहे हैं और हमें
प्रोस्ताहित कर रहे हैं.

इस इवेंट को बाबा रामदेव, सतपाल महाराज , प्रीतम भरतवाण , नरेंद्र सिंह नेगी, सुबोध उनियाल, भगत सिंह कोशियारी जैसी विभिन्न हस्तियों ने अपना समर्थन दिया है.

उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ स्विट्ज़रलेंड की यह शुरुआत आज पुरे यूरोपीय देशों में एक उदारहण के तौर पर देखी जा रही है. जिसको देख कर अब और भी देश इस तरह के आयोजनों के लिए आगे आ रहे हैं.

(संवाद365,डेस्क)

यह भी पढ़ें-  ऋषिकेश नगर निगम करेगा मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा, पर्यावरण सुरक्षा का देगा संदेश

68232

You may also like