आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल

April 19, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में 2022 में  विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में  आम आदमी पार्टी अब  विधानसभा चुनाव को लेकरऔर भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। और वहीं रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल आज सोमवार को आप पार्टी में शामिल हो गए हैं । हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ‘मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण’ कार्यक्रम के तहत कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा । आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा की आप पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से काम करेगी।आप पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश किया है।सूत्रों के मुताबिक आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक उठापटक अब और तेज होने की संभावना है।

 

 

 

60631

You may also like