गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में सबसे ज्यादा एनसीसी कैडेट्स उत्तराखंड से चयनित,जाने पूरी खबर

January 22, 2019 | samvaad365

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार उत्तराखंड से रिकार्ड एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। इस बार 14 एनसीसी कैडेट्स परेड में कदमताल कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। उत्तराखंड में एनसीसी की शुरुआत होने के बाद से यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में छात्रों का चयन राजपथ परेड के लिए  हुआ है। इनमें सात छात्राएं शामिल हैं।

चयनित कैडेटों को तीन बार कड़ी स्पर्धा से गुजरना पड़ा। प्रदेश से इस दफा 111 कैडेट्स गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित हुए हैं। इसमें 74 छात्र और 37 छात्राएं शामिल हैं। एनसीसी कैडेट परेड के अलावा गार्ड ऑफ ऑनर, ड्रील प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेगें। जिसका अवलोकन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री व अन्य विशिष्ट जन करेंगे। दिल्ली में 31 जनवरी तक चलने वाले कैंप के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में सभी कैडेट का राजभवन में स्वागत किया जाएगा। इस दफा उत्तराखंड के कंटेजेंट कमांडर के तौर पर 29 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुदीप बोस छात्रों के साथ मौजूद हैं। प्रभारी उत्तराखंड एनसीसी मेजर जनलर सुधीर बहल और दून ग्रुप कमांडर ब्रिगेडिर एसपी सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।

ये कैडेट्स बढ़ाएंगे मान 
छात्राएं ..
निशा डांगी, शिवानी गुसाईं, दिव्या संगुरी, गुंजन नागरकोटी, प्रग्या गैरोला, प्रियंका मेहता, संध्या बिष्ट।

छात्र..
सोनू जोशी, गौतम कुमार, दिव्यांश भारद्वाज, राहुल सिंह, संदीप सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, रवि मेहरा।

पीएम को ये छात्र देंगे गार्ड ऑफ ऑनर
छात्राएं..प्रेरणा वाडिया, आंचल पुजारी, सपना चौखियाल।
छात्र..मोहम्मद नादीम सलमानी, सुमित खाती, दर्शन सिंह बोहरा, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह शाही, नीरज सिंह बेलवाल।

डीएवी पीजी से सर्वाधिक छात्रों का चयन
प्रदेशभर से गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज से सर्वाधिक छात्रों का चयन हुआ है। प्रदेश भर से चयनित 111 कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज के 13 छात्र शामिल हैं। डीएवी प्राचार्य डा. अजय सक्सेना ने बताया कि हर साल डीएवी कॉलेज से सर्वाधिक कैडेट्स परेड के लिए चयनित होते हैं। वहीं यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भी एनसीसी छात्र लगातार विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार राज्य की गणतंत्र दिवस परेड में भी डीएवी के छात्र मोहित शुक्ला और प्रियंका भट्ट कमांड कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े- सही साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही है बर्फबारी

यह खबर भी पढ़े- देवभूमि का यह पवित्र स्थान जहां की थी तीनों देवों ने तपस्या

देहरादून/संध्या सेमवाल

30593

You may also like