नारी सुरक्षा को लेकर शौचालय के प्रति जागरूकता अभियान

August 31, 2019 | samvaad365

बाराबंकी: देश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार में सबसे पहले यही बात सामने आती है कि महिला शौच के लिए गई और उसके साथ बलात्कार हो गया। इससे सीधा सवाल शौचालय पर उठता है कि क्या महिलाएं शौचालय के प्रति जागरूक नहीं हैं? यदि है तो वो इनका इस्तेमाल क्यों नहीं करती? इस समस्या को लेकर देश की युवा एनजीओ वी द पियुपुल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत बाराबंकी जिले से की गई है और यह अभियान अब बाराबंकी जिले के हर आखिरी घर तक जाएगा।

बाराबंकी जिले की सिद्धौर ब्लॉक की कोठी ग्राम पंचायत में आज वी द पियुपुल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को शौचालय के प्रति जागरूक किया। वी द पियुपुल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने आज कोठी ग्राम पंचायत के हर गांव में हर घर तक पहुंच कर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के जरिये यह संदेश दिया जा रहा है कि ग्रामीणों को शौचालय में ही शौच के लिए जाना चाहिए। शौचालय इस्तेमाल ना होने से महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है।

वी द पियुपुल वेलफेयर फाउंडेशन के प्रवक्ता आकाश सिंह ने बताया की महिलाओं को शौचालय का ही इस्तेमाल करना चाहिए। शौचालय का इस्तेमाल करने से ना ही सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि महिला सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आता है और अगर लोगों की सोच वक्त रहते बदल गई तो प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को भी सहारा मिलेगा और पूरा भारत जल्द ही स्वच्छ बनेगा।

45 दिन तक जिले में चलेगा जागरूकता अभियान

वी द पियुपुल वेलफेयर वेलफेयर फाउंडेशन के सचीव आकाश अवस्थी ने बताया कि हमारा यह अभियान बाराबंकी जिले में 29 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान को जिले के हर घर तक पहुँचाया जाएगा। इसके तहत जिले की हर ग्रामीण महिला को शौचालय के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वी द पियुपुल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि देश के हर एक घर की इज्जत उस घर की माताएं व बहने होती हैं इसलिए उन्हें शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं कोठी ग्राम प्रधान माहेजबी के प्रतिनिधि मुशीर कुरैशी ने बताया कि सभी को शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आदर्श सिंह, प्रवक्ता आकाश सिंह, सचिव आकाश अवस्थी , मेम्बर रंजीत यादव व सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-पूर्व सभासद की दबंगई… पैसों के लिए की व्यापारी की पिटाई

यह खबर भी पढ़ें-तय समय पर ही होंगे गढ़वाल विवि के छत्रसंघ चुनाव… छात्र संगठनों ने किया हंगामा

संवाद365/अंकित यादव

40955

You may also like