MAHARASHTRA: केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत

August 31, 2019 | samvaad365

मुंबई: शनिवार को महाराष्ट्र के धुले जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से सनसनी फैल गई। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में 58 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है। वहीं इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुःख जताते हुए कहा कि “महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की। उनसे घटना के बारे में बातचीत की। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना”। वहीं इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुःख जताया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। दरअसल, केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ था जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अबतक विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। दमकल और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-नारी सुरक्षा को लेकर शौचालय के प्रति जागरूकता अभियान

यह खबर भी पढ़ें-पूर्व सभासद की दबंगई… पैसों के लिए की व्यापारी की पिटाई

संवाद365/काजल

40958

You may also like