UP: कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में सात लड़कियां गर्भवती, एक HIV पॉजिटिव तो पांच लड़कियां निकली कोरोना पॉजिटिव

June 22, 2020 | samvaad365

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से सात लड़कियां गर्भवती पाई गई हैं। जिसमें से एक लड़की एचआईवी पॉजिटिव है। तो वहीं गर्भवती लड़कियों में से पांच लड़कियां कोरोना पॉजिटिव हैं। मामले में कानपुर जिला प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि जो 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं, उनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं। बाकी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सातों बालिकाएं संवासिनी गृह में प्रवेश होने के समय से ही गर्भवती थीं।

आपको बता दें कि राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 57 संवासिनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। संक्रमित बालिकाओं को जब कोविड-19 के इलाज के लिए रामा मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो वहां जांच में पाया गया कि दो 17 साल की किशोरियां गर्भवती हैं। गर्भवती होने के साथ ही एक एचआईवी से और दूसरी हेपेटाइटिस सी के संक्रमण से भी ग्रसित पाई गई। दोनों गर्भवती किशोरियों को जज्चा-बच्चा हॉस्पिटल भेजा गया है। कोरोना के साथ एचआईवी और हेपेटाइटिस सी के संक्रमण होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और भी बढ गई है।

वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना का सामने आना दिखाता है कि इस तरह के संस्थानों में जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: ताश के पत्तों की तरह बिखर गया मकान… दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज

संवाद365/काजल

51054

You may also like