हापुड़: चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला, चाइनीज़ सामान का किया बहिष्कार

June 22, 2020 | samvaad365

हापुड़: हापुड़ में पर्वतीय प्रवासी जनकल्याण समिति इंदिरापुरम के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चीनी सामानों का बहिष्कार कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि जो हमारे देश के फौजी सीमा पर शहीद हो जाते हैं उनके लिए देश के प्रत्येक नागरिक के खातों से एक एक रुपए काटा जाए और वो सभी रुपया उस शहीद के परिवार को दिया जाए। आजकल लोग कई कई सौ रुपए का रिचार्ज अपने मोबाइल में करा सकते हैं तो क्या वह अपने खाते में से एक रुपया शहीद के लिए नहीं दे सकते। यदि सरकार इस कदम को उठाती है हो इससे शहीद के परिवार को बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता मिल सकती है। शिवराज सिंह रावत ने कहा कि हमारे सैनिकों पर गलत तरीके से हमला हुआ है। हमें इसका जवाब चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करके देना है हमें आज फिर चीन के इस ट्रैक को समझना चाहिए व धीरे-धीरे सभी चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर उन्हें त्याग देना चाहिए। वहीं बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-UP: कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में सात लड़कियां गर्भवती, एक HIV पॉजिटिव तो पांच लड़कियां निकली कोरोना पॉजिटिव

संवाद365/आरिफ कस्सर

51058

You may also like