पौड़ी के व्यापारियों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान, यह है वजह

March 22, 2024 | samvaad365

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव 2024 का समय आ चुका है तो चुनाव बहिष्कार की खबरें भी तेजी से आ रही हैं। अपनी समस्याओं को लेकर अल्मोड़ा के 15 गांवों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है तो पौड़ी से व्यापारियों ने भी चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में मंडल मुख्यालय पौड़ी के व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी जिला प्रशासन पौड़ी को दे दी है।  व्यापारियों का कहना है कि राज्य गठन के 23 साल पूरे हो जाने के बावजूद आज भी मंडल मुख्यालय पौड़ी श्रीनगर से कई साल पीछे चल रहा है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार को तीन साल की जेल

व्यापारियों का साफ कहना है कि रोजगार की उचित व्यवस्था न होना पौड़ी में पलायन का प्रमुख कारण है, जिसके ऊपर किसी भी सरकार द्वारा कभी भी गंभीरता से कोई काम नहीं किया गया। जिसका नतीजा यह है कि आज पौड़ी उत्तराखंड के ऐसे जिलों में सबसे ऊपर है, जहां पर सबसे अधिक पलायन हुआ है। उन्होंने कहा कि पलायान की मार से व्यापारी भी अछूते नहीं रहे और इसकी सबसे अधिक मार व्यापार पर पड़ी है। इन्हीं कारणों को लेकर व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि वे आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने जा रहे हैं। जिससे अब प्रशासन के सामने इन लोगों को वोटिंग के लिए मनाने की चुनौती है।

97263

You may also like