विमेंस प्रीमियर लीग के लिए टीमों ने जारी की खिलाड़ियों की लिस्ट

October 19, 2023 | samvaad365

महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। सभी टीमों ने अपने मार्की खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है,जिनमें हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के लिए, मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स के लिए और स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए ही खेलेंगी। पांचों फ्रेंचाइजी के लिये डब्ल्यूपीएल 2024 में खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 15 अक्टूबर तक का ही समय था।

पांच फ्रेंचाइजी ने 21 विदेशी क्रिकेटरों समेत 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जबकि 29 को रिलीज कर दिया गया है। मुंबई टीम ने हरमनप्रीत के अलावा हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नतालीब्रंट, एमेलिया केर और इसाबेल वोंग को बरकरार रखा है। दिल्ली टीम ने 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. वहीं यूपी वॉरियर्स ने अपना कोर ग्रुप समान ही रखा है।

यह भी पढ़ें-  सुनी हुई फूलों की घाटी, बर्फबारी के कारण पर्यटकों नहीं कर रहे घाटी का रुख

पांच डब्ल्यूपीएल टीमों से बाहर और रिटेन किए गए खिलाड़ी 

दिल्ली कैपिटल्स: रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसे कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मरिजाने कैप, मेग लैनिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, टिटास साधु.

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस

गुजरात जायटंस: रिटेन किए गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, डी हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गार्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, एस मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा

मुंबई इंडियंस: रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया.

रिलीज़ खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: रिटेन किए गए खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़ांज़ाद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार

यूपी वॉरियर्स: रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा

रिलीज़ खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख

92805

You may also like