एक्टर व सामाजिक कार्यकर्त्ता आरुषि निशंक ने आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

September 17, 2021 | samvaad365

पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखऱियाल निशंक की बेटी , वफा न रास आई गीत की अदाकारा आरुषि निशंक का आज जन्मदिन है । जहां लोग अपना जन्मदिन बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधान से मनाना पसंद करते हैं वहीं आरुषि निशंक अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाना पसंद करती है । इस बार भी आरूषि ने अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ हंसी खुशी मनाया । उनका कहना है की वह अपनी मुस्कान उन लोगों के साथ साझा करती है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वह अपने हर जन्मदिन पर केक, चॉकलेट और ढेर सारी खुशियाँ बांटने के लिए श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम जाती हैं।

यह भी पढ़ें-वेद एवं विश्व शांति’ अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सद्गुरु मधुसूदन साईं ने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक का किया विमोचन

दरअसल आरुषि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता है। जो की अपना एक एनजीओ स्पर्श गंगा भी चलाती है। सामाजिक कार्यों को करते हुए आरुषि ने इस बार अपना बर्थडे भी सामाजिक संस्थान “श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता” आश्रम में जा कर मनाया है। जहां पर वह वाइट कलर के ऑउटफिट में आश्रम के बच्चों के साथ केक काटती दिखाई दे रही है। आश्रम के बच्चों के साथ समय बिताते हुए वह बहुत खुश नज़र आ रही है। आरुषि एक अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्यांगना, अभिनेता, फिल्म निर्माता और पर्यावरणविद् हैं। अपने जीवन में इतना कुछ हासिल करने के बाद भी, आरुषि निशंक सादगी के साथ अपना जीवन जीना पसंद करती है और समय समय पर सामाजिक कार्य करते रहती है ।

 

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-चार धाम यात्रा शुरू होने से स्थानीय लोगो तथा होटल कारोबारियों में खुशी, मौनी बाबा ने तोड़ा अनशन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

66350

You may also like